सर्दियों का मौसम आते ही पंजाब की गलियों में एक ऐसी खुशबू फैल जाती है जिसका कोई जबाब नही इतना जबरजस्त खुसबू आता की शब्दों में नहीं बाँधा जा सकता । यह डिश सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि परंपरा, पौष्टिकता और देसीपन का पूरा अनुभव है।इसे ख़ासकर सर्दियों मे इसलिए भी खाया जाता है कि यह शरीर की अंदर से गरम रकता है,आज मैं आपके लिए लेकर आया हूँ, Sarson ka Saag की मेरी खुद की बनाई हुई स्पेशल सर्दी वाली रेसिपी, जिसमें एक छोटा सा ट्विस्ट है भुने प्याज का देसी तड़का, जो साग को बिल्कुल अलग और रिच फ्लेवर देता है।
Winter Special Recipe
सामग्री (4–5 लोगों के लिए)
हरी सब्ज़ियाँ:
- सरसों के पत्ते – 600 ग्राम
- पालक – 200 ग्राम
- बथुआ – 150 ग्राम
- हरी मिर्च – 2–3
- अदरक – 1 इंच
तड़के के लिए:
- देसी घी – 3 tbsp
- प्याज – 1 बड़ा (बारीक कटा हुआ)
- लहसुन – 6 कली
- साबुत लाल मिर्च – 2
- हल्दी – ¼ tsp
गाढ़ापन:
- मक्के का आटा – 2 tbsp
बनाने की विधि (स्टेप-बाय-स्टेप )
1. हरी पत्तियों की तैयारी
सबसे पहले सरसों, पालक और बथुआ को अच्छे से धोकर 30 मिनट में सुखा लें।इससे पत्तियों का पानी निकल जाता है और साग का टेस्ट और भी गहरा आता है
फिर काट कर थोड़ा मोटा रखें ताकि देसी टेक्चर बना रहे।
2. साग को उबालना
एक बड़े बर्तन में सारी हरी सब्जियाँ, अदरक और हरी मिर्च डालें।
½ कप पानी डालकर धीमी आँच पर लगभग 35 मिनट पकाएँ।
(धीमी आँच पर पका साग हमेशा ज्यादा स्वादिष्ट बनता है।)
3. साग को मैश करना
अब पके हुए साग को मिक्सर में मत पीसें।
इसके बजाय फेंटनी या मठनी से 4–5 मिनट तक घुमाएँ।
इससे देसीपन भी रहता है और स्मूदनेस भी आती है।
4. मक्के के आटे से गाढ़ापन देना
2 tbsp मक्के के आटे को थोड़ा पानी मिलाकर पतला घोल तैयार करें।
इसे साग में डालकर 10–12 मिनट धीमी आँच पर पकाएँ।
5. स्पेशल भुना-प्याज तड़का मेरा स्पेशल तड़का
यहाँ आता है एक यूनिक स्टेप जो मेरी सरसों के साग रेसिपी को बाकी सब से अलग बनाएगा:
1. एक पैन में देसी घी गरम करें।
2. प्याज को धीमी आँच पर हल्का ब्राउन होने तक भूनें (लगभग 5 मिनट)।
3. अब लहसुन और साबुत लाल मिर्च डालकर 1 मिनट और भूनें।
4. हल्दी डालकर तुरंत साग वाले पैन में डाल दें।
इस तड़के की सुगंध साग में घुलकर एक स्मोकी देसी फ्लेवर बनाती है जो सभी रेसिपीज़ में नहीं मिलता।
सर्व कैसे करें?
- ऊपर से एक छोटा सा घी का चम्मच डालें।
- साथ में गर्म मक्के की रोटी।
- गुड़ या लस्सी रख दें।
FAQ
Question-1. सरसों का साग बनाने के लिए कौन-कौन सी पत्तियाँ ज़रूरी हैं?
Answer. सरसों तो बेस है, लेकिन स्वाद और टेक्सचर बेहतर करने के लिए पालक और बथुआ मिलाना बहुत अच्छा रहता है। यह साग को स्मूद बनाता है और कड़वाहट कम करता है।
Question-2. क्या सरसों के साग को मिक्सर में पीस सकते हैं?
Answer. हाँ, लेकिन हल्का मोटा रखें। पारंपरिक देसी स्वाद के लिए मिक्सर की जगह फेंटनी से मैश करना सबसे अच्छा माना जाता है।
Question-3. साग को गाढ़ा कैसे करें?
Answer. 2–3 tbsp मक्के का आटा सबसे अच्छा गाढ़ापन देता है। इसे सीधे न डालकर पानी में घोलकर मिलाएँ, नहीं तो गुठलियाँ बन सकती हैं।
Question-4. साग में खट्टापन क्यों आ जाता है?
Answer. लंबे समय तक तेज आँच पर पकाने से पत्तियाँ जल्दी से पक और सिकुड़ जाती हैं, जिससे खट्टापन आ सकता है। इसलिए धीमी आँच पर ही पकाएँ।
Question-5. क्या साग बिना बथुआ के बन सकता है?
Answer. हाँ, बिल्कुल। अगर आपके पास नही है तो, बथुआ सिर्फ स्वाद और स्मूदनेस बढ़ाने के लिए डाला जाता है। अगर उपलब्ध न हो तो सिर्फ सरसों + पालक से भी बढ़िया साग बनता है।
Question-6. साग में घी का तड़का क्यों डालते हैं?
Answer. अच्छा सवाल है, घी का तड़का साग का असली फ्लेवर बाहर लाता है। खासकर भुने प्याज और लहसुन का तड़का साग को स्मोकी और देसी टच देता है।
Question-7. क्या सरसों का साग फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है?
Answer.हाँ, आसानी से 2–3 दिन तक रखा जा सकता है। एयरटाइट कंटेनर में भरें और खाने से पहले हल्के घी के तड़के के साथ गर्म करें।
Question-8. क्या Sarson ka Saag सेहत के लिए अच्छा है?
Answer. बहुत! यह आयरन, फाइबर, विटामिन A, C और कैल्शियम से भरपूर है—सर्दियों के लिए एकदम परफेक्ट पौष्टिक आहार है।
Question-9. क्या सरसों के साग को प्रेशर कुकर में पकाया जा सकता है?
Answer. हाँ, 2 सीटी तक पका सकते हैं। लेकिन धीमी आँच पर बर्तन में पकाने से स्वाद ज्यादा देसी और गहरा आता है।
Question-10. सरसों के साग के साथ क्या परोसें?
Answer. सबसे अच्छा कॉम्बो है:
- मक्के की रोटी
- सफेद मक्खन
- गुड़
- छाछ/लस्सी
